
वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच हालात काफी तनावपूर्ण है। और ऐसे में दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर अन्य देशों पर भी पड़ रहा है। इस युद्ध से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेलों के दामों में भी काफी परिवर्तन हुए और अब अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इस मामले में यह निर्देश दिए हैं, कि रूस और यूक्रेन जल्द ही शत्रुता समाप्त करें सैन्य कार्यवाही रोके।हालांकि ऐसा पहले भी हुआ है जब देशों ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश को नहीं माना है मगर यूक्रेन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने यह फैसला सुनाया। और यूक्रेन के पक्ष में संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत में 2 के मुकाबले 13 जजों ने निर्णय दिया। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के इस आदेश के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्विटर पर लिखा कि यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूस के खिलाफ अपने मामले में जीत हासिल कर ली है। और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले को रूस ने मानना चाहिए और उसका पालन करके तुरंत सैनिक कार्यवाही रोक देनी चाहिए। तथा साथ में जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यदि रूस ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के इस आदेश की अनदेखी की तो वह सबसे अलग हो जाएगा।
