उत्तराखंड में सड़क हादसा -: 17 महिलाएं घायल

रुद्रपुर में बीते दिवस एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है| रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 महेशपुर गांव के पास महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया|


हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई| जिनकाे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया| इसमें दो घायल की हालत गंभीर बताई गई|


बता देन, नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी की कुछ महिलाएं, बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहे थे| वहां महेशपुर गांव के पास वाहन डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया| जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे| 17 लोग घायल हुए हैं| वहीं दो की हालत गंभीर है| सभी घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया|