Rishikesh -: जल्द तैयार हो जाएगा बजरंग सेतु, कांच के होंगे फुटपाथ

ऋषिकेश| 68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 132.50 मीटर स्पान के पुल का निर्माण कार्य पिछले वर्ष जनवरी से शुरू हुआ था, अब अगले वर्ष जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में बजरंग सेतु बढ़कर तैयार हो जाएगा| यह पुल करीब 57 मीटर ऊंचा है| इसका 70 फ़ीसदी कार्य पूरा हो गया है|

Advertisements


दरअसल, लक्ष्मणझूला पुल 92 साल पुराना हो गया था| जर्जर स्थिति पर पहुंचने पर इस पुल को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पिछले साल बंद कर दिया| पुल के बंद होने से स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र के बीच आवागमन को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दो किमी दूर रामझूला से आवागमन करना पड़ रहा था| वर्तमान में रामझूला पुल की सुरक्षा की दृष्टि से दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद किया गया| जिससे समस्या और अधिक बढ़ गई|
बता दें बजरंग सेतु ऋषिकेश क्षेत्र का एक नायाब पुल होगा| इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए पुल के दोनों और कांच के फुटपाथ होंगे|