‘नर सेवा नारायण सेवा’ के तहत आपदा पीड़ितों को बाटा राशन

अल्मोड़ा। 3 नवंबर 2021 को सोमेश्वर के श्री हरि लक्ष्मी सेवा संस्थान द्वारिका नई दिल्ली द्वारा आपदा से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा गरीबों को राशन भी बांटा गया। इस संस्थान के संस्थापक केनरा बैंक के पूर्व प्रबंधक भुवनेश कुमार उप्रेती है। उन्होंने बीते दिनों आई आपदा से पीड़ित 5 परिवारों को राहत राशि भी प्रदान की। तथा दर्जनों गरीबों को उनकी तरफ से निशुल्क राशन बांटा गया। ‘नर सेवा नारायण सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के वरिष्ठ सदस्य रिटायर्ड शिक्षक कमल सिंह भाकुनी ने गरीबों की झोली में अनाज की थालियों को भरते हुए किया।


कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सचिव शंकर बोरा द्वारा कहा गया कि, उनकी संस्था पिछले 18 सालों से लोगों की आर्थिक सहायता कर रही है। तथा पुण्य कमाने का प्रयास भी कर रही है। इस कार्यक्रम में प्रेमा भाकुनी ,मुन्ना बोरा, अनीशा बेगम, रेशमा अली, मनोज राम, किशन राम आदि शामिल हुए।