
बीते रविवार को थाना पुलिस द्वारा चार युवकों को 290 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह चारो युवक अलग-अलग जगहों से है।
Advertisements

रतन सिंह पुत्र उमराव सिंह रतन गांव का निवासी है जिसकी तहसील थाना थराली जिला चमोली में है, यशवंत सिंह बिष्ट पुत्र दिगंबर सिंह बिष्ट निवासी बनियावाला थाना बसंतबिहार से है। गणेश भट्ट पुत्र खष्टी वल्लभ भगड़तौल और थाना भनोली जिला अल्मोड़ा का निवासी है। तथा त्रिलोक सिंह बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह अमतौरा थाना बागेश्वर का निवासी है।
इन चारों को संदिग्ध पाकर पुलिस द्वारा सिमकॉम चौक सेलाकुई के पास दबोच लिया गया। तथा इनकी बाइक और स्कूटर को पुलिस ने सीज कर दिया है। व इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस कार्यवाही में एचएसआई आलोक गौड़ व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

