एक नजर – सुबह की खास खबरें

न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर t20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 चरण में अपनी पहली जीत दर्ज की, इस मैच में भारत ने T20 विश्व कप इतिहास में पहली पारी में सबसे कम स्कोर 110 रन बनाए|

अल्मोड़ा – बीजेपी विधायकों व प्रदेश सरकार से मांगा आम आदमी पार्टी ने 5 वर्षों का हिसाब, गांधी पार्क पर किया प्रदर्शन|

उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता में कार गहरी खाई में गिरने के कारण 13 लोगों की मौत, चार घायल|

उत्तराखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा अमरनाथ की तर्ज पर कराई जाएगी|

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय घसियारी कल्याण योजना पर बोले घास काटना अपमानजनक तो कोई और दूसरा विकल्प भी दे|

रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ|

कोरोना के चलते चार धाम यात्रा देर से शुरू होने के बाद भी तीर्थ यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 4 लाख के पार पहुंच गई है|

द्वाराहाट – उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रकोष्ठ ने आयोजित किया दीपोत्सव कार्यक्रम, इस कार्यक्रम का उद्देश्य विलुप्त हो रही परंपराओं को बचाना था|

पेट्रोल व डीजल के साथ आज एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई, फिर जनता को लगा झटका|

द्वाराहाट – विकासखंड के मनेला गांव में ततैयों के झुंड ने महिला पर किया हमला, महिला की हुई मौत|

बागेश्वर – शाम को खेल कर घर आ रही एक किशोर पर झपटा गुलदार, किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है|