Pithoragarh- नियुक्ति के नाम पर खेला जा रहा है भ्रष्टाचार का खुला खेल- कांग्रेस कार्यकर्ता

पिथौरागढ़। आज दिनांक 30 दिसंबर 2021 को पिथौरागढ़ नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सरकार बैंक प्रबंधन के खिलाफ खूब प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति को लेकर बैंक प्रबंधन और सरकार से सवाल किए उनका कहना था, कि नियुक्ति के नाम पर लोगों से भ्रष्टाचार हो रहा है। पदों में नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी से लाखों रुपए की घूस ली जा रही है ऐसे में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा देने वाले सरकार को सब पता होते हुए भी वह चुप हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार देश से भ्रष्टाचार को मिटाना चाहती है वह खुद ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और यह सब यहां पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने गुरुवार यानी कि आज नगर के नजदीकी तिलढुकरी में एकत्रित होकर यह प्रदर्शन किया। साथ ही में कार्यकर्ताओं ने कहा कि नियुक्ति के नाम पर अभ्यार्थी से लाखों रुपए की धनराशि ली जा रही हैं और सरकार यह सब देखते हुए भी आंखें मूंद कर बैठी हैं। इसका मतलब साफ है कि सरकार खुद राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भी खूब नारों के साथ प्रदर्शन किया तथा उनका कहना था कि सरकार के इसी भ्रष्टाचारी रवैए के कारण आज राज्य में बेरोजगारी है। और बेरोजगार युवा काफी परेशान है लेकिन जल्द ही युवा सरकार को इस बात का जवाब सत्ता से हटाकर देंगे। तथा उन्होंने सरकार और बैंक प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह नियुक्तियां रद्द करके पूरे नियमों के अनुसार सही तरीके से नियुक्तियां नहीं की गई तो कांग्रेस और बेरोजगार युवा साथ में आंदोलन के लिए उतरेंगे।