पद्मश्री 2021, कंगना रनौत, अनिल जोशी समेत 100 अन्य लोगों को मिला सम्मान

पद्मश्री पुरस्कार 2021 की घोषणा आज 8 नवंबर 2021 को हो चुकी है इस बार 119 पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं में एकता कपूर का नाम भी शामिल है। 8 नवंबर 2021 को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। तथा 7 लोगों को पद्म विभूषण व 10 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

इस बार अभिनेत्री कंगना रनौत, फिल्म निर्माता करण जौहर, तथा एकता कपूर को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया पद्मश्री पुरस्कार भारत में चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस मामले में कंगना रनौत का कहना है कि उनको दिया गया पद्मश्री पुरस्कार वे देश की उन महिलाओं और बेटियों को समर्पित करना चाहती है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रही है और जो आने वाले समय में देश के भविष्य को सवारेगी। करण जौहर ने भी इस पुरस्कार के लिए पूरे देश को धन्यवाद कहा उन्होंने कहा कि उनके पिता को इस बात के लिए काफी गर्व होगा कि उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। इस पुरस्कार को लेने के बाद एकता कपूर ने भी ट्वीट कर बताई अपने संघर्ष की कहानी।