कभी थे खास दोस्त, अब 2022 में खानपुर से आमने-सामने होंगे उमेश और चैंपियन

अल्मोडा :- कहते हैं वक्त बदलते देर नहीं लगती और दोस्त बदलते भी देर नहीं लगती जी हां राजनीति में कब कौन दोस्त और कब कौन दुश्मन बन जाए यह किसी को नहीं ता इसीलिए कहते हैं कि राजनीति में न दुश्मनी स्थाई होती है और न दोस्ती आज हम यह सब आपको क्यों बता रहे हैं? यह सवाल आपके मन में भी कूद रहा होगा, आइए जानते हैं आपके सवाल का जवाब।

Advertisements

दरअसल हम बात कर रहे हैं दो खास दोस्तों की जिनका नाम है कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार, पहले कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को तो आप भली-भांति जानते हो खानपुर के विधायक इतना ही नहीं इनके परिचय मैं अगर सिर्फ विधायक कहा जाए तो यह कम होगा, माननीय अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं, दूसरे हैं उमेश कुमार पेशे से चर्चित विख्यात पत्रकार।

उमेश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव में खानपुर से कभी अपने जिगरी दोस्त रहे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं तैयारी बड़ी जोरों शोरों से हो रही है उमेश पूरे दलबल के साथ खानपुर में डटे हुए वे कभी हेलीकॉप्टर लैंडिंग करते हैं तो कभी रोड शो। पत्रकार उमेश कुमार का कहना है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन लंबे समय से क्षेत्रीय विधायक हैं लेकिन क्षेत्र की बदहाल स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि विकास केवल और केवल विधायक जी का हुआ है इसीलिए संभावना है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खानपुर से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।