यूक्रेन से घर सुरक्षित लौटने पर ऋषिकेश की इस बेटी ने दी पीएम केयर्स फंड में 25 हजार रुपए की धनराशि

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को स्वदेश वापस लाने के लिए भारत सरकार पूर्ण रूप से प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे छात्रो की स्वदेश वापसी के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। तथा सरकार के प्रयासों के चलते ही उत्तराखंड के ऋषिकेश की गढ़ी श्यामपुर निवासी निशा ग्रेवाल अपने घर वापस आ गई हैं। तथा उन्हें सुरक्षित घर में देखकर उनके माता-पिता को काफी खुशी मिल रही है व सुरक्षित घर वापस आने पर निशा ग्रेवाल और उनके परिवार ने पीएम केयर्स फंड में ₹25000 की धनराशि दी है। तथा उनका कहना है, कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की जनता ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी सुरक्षित है।

Advertisements

Recent Posts