ओमिक्रोन वैरीएंट- दक्षिण अफ्रीका से एक और बुरी खबर, इस उम्र के लोगों पर ज्यादा अटैक कर रहा कोरोना

ओमिक्रोन वाले देशों के लिए दक्षिण अफ्रीका से एक और बुरी खबर सामने आ रही है| दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के नए वैरीएंट का प्रभाव बच्चों पर अधिक होने के पर चिंता जताई|

कहां जा रहा है कि, महामारी की तीसरी लहर में 5 साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं हालांकि अभी तक संक्रमण के मामले में बच्चों की संख्या अभी भी कम है| सर्वाधिक मामले 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के हैं|


एनआईसीडी के डॉक्टर माइकल ग्रूम ने कहा, मामले बढ़ने को लेकर तैयारी के महत्व पर विशेष जोर देने की जरूरत है| जिसमें बच्चों के लिए बिस्तर और कर्मचारियों को बढ़ाया जाए| अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दक्षिण अफ्रीका के 9 प्रांतों में से 7 प्रांतों में संक्रमण के मामले और संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है|

भारत को भी इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि इस संक्रमण को फैलने से कैसे रोका जाए क्योंकि विदेशों से यात्रियों का आना जाना अभी भी हो रहा है| जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक बढ़ता ही जा रहा है| अभी तक बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है इस बात को ध्यान में रखते हुए बच्चों को खतरनाक बीमारी से दूर रखने की कोशिश होनी चाहिए| क्योंकि भारत में भी ओमिक्रोन वायरस के मामले मिल चुके हैं| इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यह वायरस आगे ना फैले|