
अल्मोड़ा। यहां उदय शंकर नाट्य एवं संगीत अकादमी में नृत्य सम्राट उदय शंकर की 121 वी जयंती भव्यता के साथ मनाई गई, आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुर्माचल अखबार के संस्थापक, संपादक ,संरक्षक एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉक्टर चंद्र प्रकाश फूलेरिया ने उदय शंकर जीके जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि 1938 से 1945 के समय में उदय शंकर जी ने अल्मोड़ा को अपने कर्म स्थली बनाएं उनकी स्मृति में बनी उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी अब तक अपने उद्देश्यों को साकार नहीं कर पा रही यह तभी संभव है जब हम सभी उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर अपने कृतित्व से इस हेतु कार्य करें,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के सभासद राजेंद्र तिवारी, उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री सुरेश कांडपाल आकाशवाणी अल्मोड़ा के प्रबंधक श्री प्रसून जोशी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री पीसी तिवारी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से डॉ ललित जोशी योगी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

