
मां भारती के वीर सपूत देवभूमि के लाल देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरे भारतवर्ष में हर कोई दुखी है, जनरल बिपिन रावत 2019 में भारत के पहले chief of defence staff CDS बनाए गए थे।
Advertisements

उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की जनरल बिपिन रावत जी मेरे लिए पिता तुल्य संरक्षक के समान थे और उनके निधन से मेरे हृदय में गहरी चोट पहुंची है मैं भी एक सैनिक पुत्र हूं इसलिए इस दर्द को भलीभांति समझ सकता हूं उन्होंने कहा कि आने वाले ही दिनों में उनका विपिन रावत के साथ महार रेजीमेंट के सेंटर में जाने का कार्यक्रम तथा परंतु नीति को कुछ और ही मंजूर था, मुख्यमंत्री ने सभी वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

