7 नवंबर- जाने आज का दिन क्यों है खास

1862 – मुग़ल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून में मौत।

1876 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।

1944 – फ्रैंक्लिन डी रूज़वेल्ट चौथी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।

1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।

1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।

2003 – राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।

2006 – भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।

2008 – बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 – कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 – ग्वाटेमाला में आये भूकंप से, 52 की मौत।

2000 – भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन।

1858 – अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म हुआ।