6 नवंबर :- जाने आज का दिन क्यों है खास

1763 : ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया|

1813 : मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की|

1844 : स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया|

1860 : अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति चुने गए|

1903 : अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की|

1913 : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया|

1935 : एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी दी|

1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे|

1949 : यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ|

1962 : राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई|

1962 : संयुक्त राष्ट्र महासभा में दक्षिण अफ़्रीका में सरकार द्वारा अपने ही नागरिकों के प्रति अपनायी जा रही नस्ल-भेदी नीतियों के कारण आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान कराया गया|