2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की|
2011- सैपर शांति तिग्गा भारतीय रेल की क्षेत्रिय सेना में शामिल होने वाली प्रथम महिला बनी. 969 रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाली 35 वर्षीय शांति दो बच्चों की मां हैं|
2011 – विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रितानी टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया है|
2011 – पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया|
1831 – मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया|
1932 – इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ|
1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ|
1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया|
2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया|
2004 – लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा|