नेपाल आपदा:- मुख्यमंत्री ने साथ देने का किया वादा…… मदद के लिए भेजी टीम

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कहा गया है कि नेपाल में आई आपदा से पीड़ित लोगों को हर संभव सहयोग उत्तराखंड के लोग करेंगे। नेपाल में आई आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड समेत पूरा देश नेपाल के साथ है और वहां पर हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेपाल से सामने आई घटनाओं और तस्वीरों ने सभी को भावुक किया है, इस कठिन समय में हर कोई नेपाल के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की एवं राहत- बचाव दल भेजें इसके साथ ही उत्तराखंड से भी एक टीम मदद के लिए नेपाल भेजी गई है जो कि 8 से 10 दिन तक नेपाल में रहेगी और टीम के साथ तत्काल राहत के लिए पर्याप्त धनराशि भी भेजी गई है। टीम द्वारा वहां की स्थिति का जायजा लिया जाएगा और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply