नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से अजय भट्ट ने दर्ज की जीत…. कार्यकर्ता मना रहे जश्न

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल – उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज कर ली है।

Advertisements

बता दे कि वह बीजेपी उम्मीदवार के रूप में मैदान पर हैं और अजय भट्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी को हरा दिया है। अपनी जीत का श्रेय अजय भट्ट ने जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया है। उन्होंने जीत के बाद कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया तथा इस जीत को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले की जनता का प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व उनकी जीत का कारण है।