मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: – उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ ने जीता रनर अप का खिताब…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में रनर अप का खिताब जीता है। जयपुर के मंच पर हुई इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी ने अपनी पहचान बनाई है 51 प्रतिभागियों के बीच यह प्रतियोगिता 40 दिनों तक चली और इस सफर के बाद अनुभा वशिष्ठ ने अपने आत्मविश्वास ,व्यक्तित्व और प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति के दम पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में रनर अप का खिताब अपने नाम किया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त 2026 को जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित किया गया और इस सफर में देश के अलग-अलग क्षेत्र से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और उन्हें कई चुनौतियों से भी इस दौरान गुजरना पड़ा। पूरी प्रतियोगिता के सफर के दौरान अनुभा ने न केवल अपनी खूबसूरती और स्टेज प्रेजेंस बल्कि अपनी सोच ,आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का भी प्रभाव छोड़ा उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है और उनका आभार जताया है।

Advertisements