करोड़पति विधायक जी :- करोड़ों की मिल्कियत की स्वामिनी है सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य

अल्मोड़ा। कुर्मांचल अखबार की खास सीरीज करोड़पति विधायक जी मैं आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सोमेश्वर की विधायिका और उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास जैसे अहम दायित्व को संभाल रही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का हलफनामा।

रेखा आर्य का राजनीतिक इतिहास कुछ इस प्रकार रहा कि वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया मगर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के अजय टम्टा से शिकस्त झेलनी पड़ी जिसके बाद 2014 के विधानसभा उपचुनाव में रेखा सोमेश्वर से कांग्रेस के टिकट पर 10,000 से अधिक मतों से जीतकर विधानसभा पहुंची, 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कमल के फूल के निशान पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के राजेंद्र बारा कोटी से महज 756 मतों से आगे रही, जिसके बाद रेखा आर्य त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत सरकार में राज्य मंत्री जबकि पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी।

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 के अपने हलफनामे में रेखा आर्य ने स्वयं को 12 करोड़ 80 लाख की संपत्ति का मालिक बताया था जबकि उन्होंने अपनी आय ₹2730000 घोषित की थी उन्होंने बताया कि उनके ऊपर 490000 की देनदारी है दो करोड़ 1000000 की चल व 10 करोड़ 7 लाख अचल संपत्ति है रेखा आर्य के पास परास्नातक की डिग्री है जबकि वर्तमान में उनकी आयु 42 वर्ष है वह पुष्कर सिंह धामी सरकार की एकमात्र महिला एवं युवा कैबिनेट मंत्री हैं।