शहीद मेजर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से किया सम्मानित

Uttarakhand – जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चले ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया था| शहीद विभूति ढौंडियाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणो उपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया|

सोमवार को दिल्ली में हुए अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता कौर और मां ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया| दूर निवासी विभूति ढौंडियाल जम्मू कश्मीर में 2019 में हुए सैन्य अभियान के तहत शहीद हुए थे| पुलवामा हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चले अभियान में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर मेजर विभूति शहीद हुए थे| शहीद मेजर विभूति को बचपन से ही सेना में जाने का शौक था| वर्तमान में उनके परिवार में उनकी मां सरोज, उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता कौर, छोटी बहन वैष्णवी रहती है| बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है जिनके पति सेना में कर्नल है| सबसे छोटी बहन प्रियंका शादी के बाद अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं|

अपने पति के ही नक्शे कदम पर चलते हुए पत्नी निकिता कौर ने भी सेना की वर्दी पहनी है| नीतिका कौर ने पति के सपने को सच करने के लिए सेना में जाने का मन बनाया| निकिता ने 2019 में इलाहाबाद में वुमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी| इसके बाद चेन्नई की ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) से कॉल लेटर आने के बाद ट्रेनिंग पूरी करके निकिता ओटीए की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हो गई|