एलपीजी सिलेंडरों के दामों में आया फिर उछाल

हर महीने तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती रहती है| कभी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी करती है तो कभी दामों को कमी भी करती है| लंबे समय से लगातार एलपीजी सिलेंडरों के दामों में वृद्धि हो रही है| आम जनता बढ़ते दामों को लेकर बहुत परेशान है| जनता उम्मीद कर रही थी कि 1 दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी आएगी| पर ऐसा नहीं हुआ| जनता के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है तेल कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिर बढ़ोतरी कर दी है| लेकिन अच्छी बात यह है कि यह बढ़ोतरी घरों में आने वाले सिलेंडरों में नहीं की गई है बल्कि कमर्शियल सिलेंडरों के दाम महंगे कर दिए गए हैं|

तेल कंपनियों द्वारा बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है| लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में वृद्धि की गई है| अब कमर्शियल सिलेंडरों के दाम 2100 रुपये से अधिक हो गए हैं|

आज सिलेंडरों में 100 रुपये की बढ़ोतरी के बाद गैस सिलेंडर कितना महंगा हुआ है यह जानने के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जा सकते हैं| आप इस लिंक पर https://iocl.com क्लिक करके भी गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम जान सकते हैं|