Lockdown -: राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है| लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है| केंद्र सरकार से काफी मदद मिल रही है|

Advertisements


उन्होंने कहा कि मास्क पहनेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगाएंगे| दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई मंशा अभी फिलहाल नहीं है| इसके अलावा कहा कि आज 22 हजार केस आ सकते हैं| लेकिन लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है| गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ही अस्पताल जाना चाहिए| इसके अलावा कोरोना के हालात पर कल बैठक होनी है|