
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है| लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है| केंद्र सरकार से काफी मदद मिल रही है|
उन्होंने कहा कि मास्क पहनेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगाएंगे| दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की हमारी कोई मंशा अभी फिलहाल नहीं है| इसके अलावा कहा कि आज 22 हजार केस आ सकते हैं| लेकिन लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है| गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ही अस्पताल जाना चाहिए| इसके अलावा कोरोना के हालात पर कल बैठक होनी है|
