जाने कैसे हुई भारत की प्रधानंत्री इंदिरा गांधी की मौत

आज ही के दिन यानी कि 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी शहीद हुई थी। बताया जाता है कि इंदिरा गांधी पर उन्हीं के अंग रक्षकों ने गोलियां चलाई थी।

इंदिरा गांधी भारत की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही है। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को प्रयागराज में हुआ। तथा उनकी मृत्यु 31 अक्टूबर 1984 को हुई इंदिरा गांधी को उन्हीं के अंगरक्षक सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने गोलियां चलाकर मारा। उस समय इंदिरा गांधी सफदरगंज रोड स्थित अपने आवास में ही थी।

दरअसल उनकी मौत ऑपरेशन ब्लू स्टार का परिणाम मानी जाती हैं। यह एक भारतीय सैन्य अभियान था, जो इंदिरा गांधी द्वारा उग्रवादी नेता जनरैल सिंह भिंडरावाले तथा उसके अनुयायियों को हरमंदिर साहिब इमारतों से हटाने के लिए चलाया गया था। लेकिन इस ऑपरेशन में उग्रवादियों ने दर्शन के लिए आए तीर्थयात्रियों को अपनी ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जिसके कारण अनेक तीर्थ यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी तथा उसके बाद समस्त सिख समुदाय के अंदर इंदिरा गांधी के लिए रोष उत्पन्न हो गया था। तथा उन्हीं के अंग रक्षकों ने उन्हें गोलियों से भून डाला।


इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति में ही नहीं बल्कि विश्व राजनीति में भी लौह महिला कहलाती है। उन्होंने काफी सालों तक भारत का शासन संभाला एवं देश की प्रगति के लिए अनेक कार्य भी किए।