बदले यातायात व्यवस्था के कारण हो रहा नुकसान – तिवारी

अल्मोड़ा -: दीपावली के कारण अल्मोड़ा में पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों को बदला गया है, पुलिस प्रशासन द्वारा छोटे वाहनों को रघुनाथ सिटी मॉल तथा बड़े वाहनों को कर्बला से अंदर नहीं आने दिया जा रहा है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि त्योहारी सीजन से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा बदले गए यातायात व्यवस्था के कारण व्यापारी वर्ग को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, आम जनता भी नए यातायात नियमों से बहुत प्रभावित हुई है| वाहनों का नगर में प्रवेश ना होने के कारण व्यापारी वर्ग पर मार पड़ गई है और आम जनता भी इन नियमों से प्रभावित हुई है क्योंकि त्योहारी सीजन में घर आने वाले लोगों को नए यातायात नियमों के कारण असुविधा महसूस हो रही है| तिवारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वह जनता व स्थानीय व्यापारियों के हित को देखते हुए पहले की तरह यातायात व्यवस्था को सुचारू करें.