
उत्तराखंड राज्य के काशीपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां साइबर ठग ने एक व्यक्ति से कुरियर भेजने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की। उसने व्यक्ति से ₹100000 लिए इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है तथा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला गौतम नगर निवासी शंभू पांडे पुत्र केदारनाथ पांडे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 4 जून को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और कहा कि आपका कुरियर आया है वह आपको तभी मिलेगा जब आप कुरियर को अपडेट करवा लेंगे। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उसे पर क्लिक करके ₹5 भेजने को कहा। बताए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उसने ₹5 भेज दिए और कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर ₹100000 कटने का मैसेज आया। इस मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है तथा पुलिस मामले में जांच कर रही है।

