Uttarakhand- अक्षय कुमार की फिल्म की तरह राज्य में आरोपितों ने लूट को दिया अंजाम….. आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में एक ऐसी घटना का पर्दाफाश हुआ है जिसे अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 की कहानी की तरह अंजाम दिया गया। बता दे कि इस वारदात को अंजाम देने वाले चार में से तीन आरोपियों को पुलिस ने एक हफ्ते बाद गिरफ्तार कर लिया है और इस लूटकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक देहरादून में शेयर मार्केटिंग का काम करने वाले व्यापारी से नकली पिस्तौल दिखाकर लाखों रुपए लूटे गए। बता दे कि नकली पिस्तौल दिखाकर उसे बंधक बनाया गया तथा उससे सवा तीन लाख रुपए लूटे और 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई और इस वारदात में नकली सीबीआई बनकर लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 अगस्त की है।

Advertisements

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुमार के अनुसार सहारनपुर के नांगल गांव के रहने वाला अमित कुमार देहरादून में शेयर मार्केटिंग का काम करता है। 29 अगस्त की सुबह तीन नकाबपोश लोग उसके फ्लैट में आए और इस दौरान उसके साथ उसकी एक दोस्त भी थी। तीनों बदमाशों ने नकली पिस्तौल दिखाकर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और अश्लील वीडियो भी बनाई। कमरे में रखे मोबाइल, लैपटॉप और उनसे सवा तीन लाख रुपए लूटकर वह फरार हो गए तथा पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।