एशियन गेम्स में भारत को मिला 100वां पदक, महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में पहली बार भारत ने 100 मेडल का आंकड़ा छू लिया है| भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ताइवान को हराकर भारत को 100वां मेडल दिलाया है|
100 मेडलो में 25 गोल्ड भी शामिल है| इसके अलावा भारत ने अब तक 35 सिल्वर और 40 ब्रांज मेडल भी जीते हैं|


बता दें, महिला टीम ने रोमांचक फाइनल में ताइवान को 26-25 से हराया | वहीं, आज पुरुष कबड्डी टीम भी गोल्ड मेडल के मुकाबले में उतरेगी, इसके अलावा पुरुष क्रिकेट भी गोल्ड के मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेंगी| इससे पहले महिला क्रिकेट टीम गोल्ड पर कब्जा कर चुकी है|
भारत इस बार पहली बार एशियन गेम्स में 100 मेडल तक पहुंचने में सफल रहा है|