Uttarakhand -: पहाड़ी जिलों के लिए बड़ी सौगात, 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्रो के निर्माण के लिए जारी हुई धनराशि

उत्तराखंड में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है| अब इसके तहत 3940 भवनों का निर्माण होगा| महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, भवनों के निर्माण के लिए धनराशि भी मिल गई है| जल्दी इनका निर्माण कर जनता को समर्पित किया जाएगा|

Advertisements


उन्होंने कहा कि पहाड़ी जनपदों के लिए यह एक बड़ी सौगात है| वहां पर हमारी नोनीहालों को काफी सहूलियत मिलेगी| प्रथम चरण में प्रति भवन के निर्माण के लिए 2 लाख व दूसरे चरण में कुल 1 लाख 34 हजार 326 प्रति भवन के हिसाब से धनराशि मिली है |


बता दें, इसके तहत अल्मोड़ा में 330 , बागेश्वर में 140, चमोली में 270 , चंपावत में 160, देहरादून में 350, हरिद्वार में 550, नैनीताल में 360, पौड़ी गढ़वाल में 385, पिथौरागढ़ में 320, रुद्रप्रयाग में 120, टिहरी गढ़वाल में 270, उधम सिंह नगर में 500, उत्तरकाशी में 185, कुल मिलाकर 3940 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा|