Independence Day 2023 -: लाल किले से पीएम मोदी का भाषण दूसरा सबसे लंबा, जाने किसका है सबसे लंबे संबोधन का रिकॉर्ड

आज 76 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दसवीं बार देश को लाल किले से संबोधित किया| इस अवसर पर उन्होंने 90 मिनट का भाषण दिया| इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन 83 मिनट का था| 2015 में पीएम मोदी के 86 मिनट का भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था|


अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं| केवल एक बार उन्होंने देश को 1 घंटे से कम समय के लिए संबोधित किया| 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा जो उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण है| साल 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पहली बार लाल किले से संबोधित किया तो उन्होंने 65 मिनट तक भाषण दिया| इसके बाद 2015 में उन्होंने 86 मिनट तक भाषण दिया| इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी की 70वीं वर्षगांठ के दौरान देश को लाल किले से 94 मिनट तक संबोधित किया| यह उनके प्रधानमंत्री के रूप में रहने के दौरान लाल किले से दिया गया सबसे लंबा भाषण है| 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 86 मिनट तक भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था| बता दें नेहरू ने 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था|
आजाद भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से सबसे ज्यादा बार तिरंगा झंडा लहराना है| नेहरू 1947 से लेकर 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे| इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर रिकॉर्ड 17 बार झंडा फहराया| दूसरे नंबर पर भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी है, जिन्होंने लाल किले पर 16 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया| तीसरी नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है| दोनों नेताओं ने 10 बार लाल किले पर झंडा फहराया है|