Independence Day 2023 -: 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देहरादून| 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया| इससे पूर्व उन्होंने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई| सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी|

Advertisements


इस दौरान उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया और कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं| आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है|
कहा कि अभी मानसून सक्रिय है| प्रदेश में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है| अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है| इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में ओलावृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की|