दीपावली से पहले राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों को बड़ा तोहफा दिया है सरकार में उनके मानदेय में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन इस प्रकार है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती :- ₹9300
आंगनबाड़ी सहायिका :- ₹5250
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री :- ₹6250
आपको बता दें आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का पूर्व में वेतनमान ₹7500 था जिसमें ₹1800 की वृद्धि की गई है जिसके बाद वेतनमान ₹9300 हो गया है, आंगनबाड़ी सहायिका का पूर्व में वेतनमान ₹3750 था जिसमें ₹1500 की वृद्धि के बाद अब वेतन ₹5250 हो गया है। वही मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री का वेतन पूर्व में ₹4750 था जिसमें ₹1500 की वृद्धि के बाद अब वेतन ₹6250 हो गया है।