नए सत्र से छात्राओं के लिए IIT शुरू कर रहा गोल्डन गर्ल स्कीम, बिना प्रवेश परीक्षा के मिलेगा दाखिला

एनआईआरएफ में शामिल टॉप 50 विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की टॉपर छात्राओं को आईआईटी रुड़की बिना प्रवेश परीक्षा के परास्नातक और पीएचडी में दाखिला देखा| जिसके लिए गोल्डन गर्ल स्कीम लांच की गई है|

Advertisements


यह योजना नए सत्र जुलाई से लागू होगी| छात्राओं को नियमानुसार फेलोशिप भी मिलेगा|
लड़कियों को शोध के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की गई है|
आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर केके पंत एवं डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अपूर्वा कुमार शर्मा के अनुसार, नए सत्र से गोल्डन गर्ल स्कीम लागू की जाएगी| जिसके तहत नेशनल इंस्टिट्यूट रैकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग में शामिल देश के टॉप 50 विश्वविद्यालय एवं तकनीकी संस्थानों के यूजी कोर्सेज की टॉपर छात्राओं को मौका मिलेगा|
बता दें कि एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत 2015 में हुई थी| इसमें ओवरऑल यूनिवर्सिटी कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर शामिल है|


इस योजना के तहत छात्राओं को एमटेक, एमबीए, ह्यूमेनिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं पीएचडी में प्रवेश का सीधा मौका मिलेगा| इन छात्राओं को गेट, जेआरएफ आदि टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी|