मैंने अपने पिता तुल्य संरक्षक को खो दिया, जाने जनरल रावत के निधन पर क्या बोले धामी?

मां भारती के वीर सपूत देवभूमि के लाल देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरे भारतवर्ष में हर कोई दुखी है, जनरल बिपिन रावत 2019 में भारत के पहले chief of defence staff CDS बनाए गए थे।

उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की जनरल बिपिन रावत जी मेरे लिए पिता तुल्य संरक्षक के समान थे और उनके निधन से मेरे हृदय में गहरी चोट पहुंची है मैं भी एक सैनिक पुत्र हूं इसलिए इस दर्द को भलीभांति समझ सकता हूं उन्होंने कहा कि आने वाले ही दिनों में उनका विपिन रावत के साथ महार रेजीमेंट के सेंटर में जाने का कार्यक्रम तथा परंतु नीति को कुछ और ही मंजूर था, मुख्यमंत्री ने सभी वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।