सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजी नगर के छात्र हर्षित ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

अल्मोड़ा| सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजी नगर अल्मोड़ा के छात्र हर्षित कुमार ने कक्षा 8th आल इण्डिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा जो 8जनवरी 2023 को हुई थी, सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने पर प्रबंध समिति और विद्यालय परिवार ने प्रशंता व्यक्त की हैं।

Advertisements


हर्षित के पिता रणजीत कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि माता बबली देवी गृहणी है, मूल रूप से हर्षित के माता-पिता भकुन खोला गरुड़ के निवासी हैं।वर्तमान में उनका परिवार खोल्टा अल्मोड़ा में रहता है। तीन भाई बहन में हर्षित सबसे छोटा है, बचपन से ही हर्षित मेधावी छात्र रहे है तथा विद्यालय की हर गतिविधि में प्रतिभाग करते हैं।इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलपति डॉ जगत सिंह बिष्ट और व्यवस्थापक जगदीश नेगी योगेंद्र नयाल , हरी सिंह बिष्ट हरिश चंद्र जोशी और विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजा किशोर पाठक और विद्यालय के आचार्य आशुतोष पाठक, महेंद्र भंडारी, मोहन सिंह नेगी, कंचन रौतेला, ममता बिष्ट, विनीता पांडे, सुमन कांडपाल, आशा आर्या, शोभा पांडे, विमला बोरा आदि ने पुनः हर्षित को उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं दी हैं।