हरिद्वार:- समलैंगिक डेटिंग एप पर दोस्ती करने के बाद की लूटपाट…. आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां समलैंगिक डेटिंग ऐप पर दोस्ती करने के बाद बिहार के एक युवक के साथ लूटपाट की गई। बता दें कि युवक को रेलवे स्टेशन से कनखल क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ तीन युवकों ने लूटपाट की जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बीते मई माह में इलाज कराने पतंजलि योगपीठ आया था इसी दौरान तीनों के गैंग ने उसे अपना शिकार बनाया और कई थानों में भटकने के बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर न्याय की गुहार लगाई और बीते शनिवार को जीआरपी के एसपी अजय गणपति कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। उनके अनुसार बिहार में कैमूर जिला निवासी एक युवक बीते मई के महीने में इलाज कराने के लिए पतंजलि आया था और एलजीबीटी समुदाय से जुड़े डेटिंग एप गिरेंडर पर उसकी दोस्ती रविकांत निवासी हैदर नगर मुजफ्फरनगर हाल निवासी रामधाम कालोनी से हुई। रविकांत पीड़ित को रेलवे स्टेशन से अपने साथ शंकराचार्य चौक के पास ले गया जहां उसके कुछ साथी पहले भी मौजूद थे और उन लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए उसका एटीएम कार्ड निकाला और पिन नंबर लेकर एटीएम, यूपीआई के माध्यम से ₹30000 लूट लिए इसके अलावा गले की चेन और अंगूठी व जेब से रुपए और आधार कार्ड भी ले लिया। पुलिस ने इन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

Recent Posts