ठंडे बस्ते में चल रही सरकार की मुफ्त टेबलेट योजना -: पढ़े पूरी खबर

सरकार द्वारा चुनाव से पहले 2.65 लाख छात्रों को टेबलेट वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था सरकार ने यह घोषणा की थी कि वह चुनाव से पहले डिग्री कॉलेज के साथ-साथ 10वीं व 12वीं के छात्रों को भी टेबलेट वितरित करेंगी परंतु सरकार की इस योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है.

Advertisements

पहले सरकार द्वारा यह कहा गया था कि वह दीपावली से पहले ही कैंप के जरिए बच्चों को टेबलेट दे देंगे मगर इस मामले को कैबिनेट में पहुंचने तक बहुत अधिक समय लग गया जिसकी वजह से दीपावली तक बच्चों को टेबलेट नहीं मिल सकते चुनाव से पहले भी टेबलेट बनाने वाली कंपनी विभाग को इतने सारे टेबलेट नहीं दे पा रही है लेकिन जानकारी के मुताबिक यह भी पता चल रहा है कि पिछले सप्ताह ही टेक्निकल कमेटी द्वारा 8 से 10 इंच के स्क्रीन वाला टेबलेट छात्रों को वितरण करने पर मुहर लगाई थी मगर यह योजना मंद पड़ती नजर आ रही है।