अच्छी खबर- पेट्रोल- डीजल की कीमतों में फिर आई गिरावट, जानिए अल्मोड़ा में क्या है पेट्रोल के दाम

pistol, pump, fuel-160119.jpg

बीते कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं तथा कंपनियों ने कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। इसका कारण विधानसभा चुनाव भी है।2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है, कि यह दाम स्थिर ही रहे। तथा विश्व स्तर पर आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹5 तक की गिरावट आ सकती है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के कारण विश्व स्तर पर खाद्य तेलों में गिरावट आई है और उसी से पेट्रोल और डीजल के दाम में भी गिरावट आ सकती है।

राजधानी दिल्ली की अगर हम बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। और देश का सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 82.96 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। अगर हम अपने शहर अल्मोड़े की बात करें तो यहां पेट्रोल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। और देश का सबसे सस्ता डीजल पोर्ट ब्लेयर में 77.13 रुपए के हिसाब से बेचा जा रहा है। तथा अल्मोड़ा में डीजल 87.68 रुपए के हिसाब से बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आने वाले समय में ₹5 तक की गिरावट आ सकती है।