
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा आज पूरे उत्तराखंड प्रदेश की कार्यकारिणी में विस्तार किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी अपने कार्यक्षेत्र से धर्म, समाज और संस्कृति की रक्षा हेतु वचनबद्ध हैं। इसी घोषणा में अल्मोड़ा जनपद से आशीष भट्ट को जिलाध्यक्ष तथा कन्हैया बिष्ट को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।
