
देहरादून| प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार तथा दायित्व की घोषणाओं की चर्चाएं तेज हो चुकी है| बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री B.L. संतोष का देहरादून दौरा इन चर्चाओं को और हवा दे रहा है|
चर्चा है कि उत्तराखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल तथा विस्तार होना है जिसमें 2 से 3 मंत्रियों के हटाए जाने जबकि कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है|
आपको बता दें कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली सीटों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है|
