रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेंगे शहीद सम्मान यात्रा में भाग

पिथौरागढ़। आज 20 नवंबर 2021 शनिवार के दिन होने वाले शहीद सम्मान यात्रा में भाग लेने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। पिथौरागढ़ में उनके आने की तैयारियां काफी जोरों शोरों से चल रही है। रक्षा मंत्री के आने से पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बीते शुक्रवार की दोपहर को ही पिथौरागढ़ पहुंच चुके है। वहां जाकर उन्होंने अधिकारियों से शहीद सम्मान यात्रा के बारे में चर्चा भी की। उनका कहना था कि तैयारियों में कोई कमी ना रहे।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की राजधानी में पांचवे धाम सैन्यधाम का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें शहीद हुए सैनिकों के घर से मिट्टी ली जाएगी जिससे देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को सम्मान मिल सके।