भारत पहुंचे दो दक्षिण अफ्रीकी यात्री कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

coronavirus, virus, mask-4914028.jpg

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को बहुत खतरनाक बताया जा रहा है और साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह वेरिएंट काफी तेजी से फैलता जा रहा है| इसका पहला मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया था जो धीरे-धीरे अन्य देशों में फैलने लगा है| जो दुनिया भर के देशों के लिए भय और चिंता का विषय बनता जा रहा है| कई देशों ने स्थिति को देखते हुए ट्रैवल बैन लगा दिया है|
सभीी देशों के लिए यह चिंता का विषय है क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर अभी तक पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है ऐसे में सरकार के लिए यह नई चुनौती सामने आ गई है| कल दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक पहुंचे दो व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है| अधिकारियों ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आ गई है जिसमें कोरोना के डेल्टा वैरीएट की पुष्टि हुई है| हालांकि इस बात की भी पुष्टि की गई कि यह वैरीएंट ओमिक्राॅन नहीं है| दोनों यात्रियों को आइसोलेट कर क्वारंटाइन कर दिया गया है|

स्थिति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रोटोकॉल में बदलाव कर दिया गया है| पहले एक आरटी-पीसीआर परीक्षण की आवश्यकता होती थी| जो 72 घंटे पुराना हो लेकिन अब इसमें बदलाव करके सभी यात्रियों का हवाई अड्डे पर ही कोरोना टेस्ट होगा| रैपिड टेस्ट के परिणाम 1 घंटे में आते हैं| रिपोर्ट आने तक यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही इंतजार करना होगा| कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की उड़ान निलंबित कर दी है डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी तक महामारी पूरी तरीके से खत्म नहीं हुई है| समारोह और उत्सवों में सभी एहतियाती उपाय लागू होनी चाहिए| भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर रहना चाहिए| बताते चलें कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, ईरान और जापान, यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम सहित कई अन्य देशों ने कोरोना की नए वेरिएंट को देखते हुए अफ्रीका की उड़ाने निलंबित कर दी है|