सिलक्यारा टनल हादसे के 38 दिन बाद दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य, 480 मीटर शेष कार्य

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 41 मजदूरों के फंसने के 38 दिन बाद सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है| पहले कंपनी बड़कोट सिरे से काम कर रही है| जांच होने के बाद सिलक्यारा से भी सुरंग निर्माण शुरू किया जाएगा|


बता दें, सुरंग का निर्माण केवल 480 मी बचा है| वहीं केंद्र की सरकार ने कैबिनेट में ऑपरेशन सिलक्यारा की सफलता पर बधाई प्रस्ताव पास किया है| जिसके मिनिट्स केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी किए हैं|

चार धाम ऑल वेदर परियोजना के तहत यमुनोत्री मार्ग पर बन रही सिलक्यारा बड़कोट सुरंग में 12 नवंबर की सुबह मलवा गिरने के कारण 41 मजदूर फंस गए थे| जिनको 17 दिन लंबे बचाव अभियान के बाद शकुशल बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन तब से ही सुरंग के निर्माण का कार्य बंद पड़ा हुआ है| मंत्रालय की ओर से गठित विशेष जांच समिति ने सिलक्यारा हादसे की जांच शुरू कर दी है| सिलक्यारा सुरंग हादसे की जांच करने के बाद टीम दिल्ली लौट गई है| टीम ने यहां करीब चार दिन तक जांच पड़ताल की| अब यह टीम मंत्रालय को अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट देगी| जिसके आधार पर ही सुरंग के सिलक्यारा हिस्से का काम शुरू किया जाएगा| फिर टीम को एक माह में विस्तृत रिपोर्ट देनी है|