आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने रखी नई शर्त, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून – विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है| इसी बीच कहा जा रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जो नेता टिकट पाना चाहते हैं उन्हें हफ्ते में 3 दिन दफ्तर में बैठना होगा|


शनिवार को महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी और हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को लेकर प्रदेश संगठन को प्रस्ताव भेजा है| इस प्रस्ताव में कहा गया है कि जो कांग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रही है, उनको जिला नगर या न्याय पंचायत स्तर के दफ्तर में बैठाया जाए| वह अपनी सुविधा अनुसार अपने नजदीकी दफ्तर में भी बैठ सकते हैं|

जो नेता आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट पाना चाहते हैं वह दफ्तर में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान करवाएं|
10 नवंबर को हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया जा रहा है| कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है| और बताया कि रैली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे सहित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शामिल होंगे|
जिला अध्यक्ष नैनवाल ने कहा कि माचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली हार से पहाड़ की जनता का मूड भी पता चल गया है|