बड़ी खबर :- नगर पालिका के मनोनीत सभासद पांडे का इस्तीफा।

बागेश्वर :- यहां कुछ दिन पहले ही भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नगर पालिका परिषद बागेश्वर के मनोनीत सभासद मुन्ना पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, आपको बता दें पांडे वर्ष 2020 में नगर पालिका परिषद बागेश्वर के मनोनीत सभासद के रूप में नामित हुए थे परंतु बीते कुछ समय पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था पांडे को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का करीबी बताया जाता है।

जिलाधिकारी को लिखे अपने त्यागपत्र में मुन्ना पांडे ने बताया कि वह अपने निजी एवं पारिवारिक कारणों के चलते नगर पालिका के सभासद के रूप में समय नहीं दे पा रहे जिसके कारण वह बिना किसी दबाव के पद से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं।