मजबूरी :- सड़क बनाने को लेकर ग्रामीणों ने किया आमरण अनशन का ऐलान

पिथौरागढ़ यहां मड़कनाली सुरखालपाठक में सड़क निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीण प्रशासन की अनदेखी से क्रोधित हैं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर दिसंबर से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा कर दी है सोमवार को राम सिंह बिष्ट और नारायण सिंह भंडारी बैठे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ग्रामीणों के विकास को लेकर चिंतित नहीं है उनका कहना था कि हमारे आंदोलन को लगभग 5 महीने होने जा रहे हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ मिलता दिख नहीं रहा संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित बिष्ट का कहना था अब सड़क की मांग को लेकर दिसंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा यहां दीवान सिंह, होशियार सिंह, केसर सिंह ,रणजीत सिंह हरीश बा पंकज सिंह भंडारी मौजूद थे।