उत्तराखंड की पहली और देश की 63वीं रसोई का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन

देहरादून। आज दिनांक 15 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की 63वीं और उत्तराखंड की पहली रसोई का शुभारंभ किया दरअसल आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 120 सरकारी विद्यालयों के 15500 छात्रों के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई का उद्घाटन किया गया यह राज्य की सबसे बड़ी केंद्रीयकृत रसोई है। यह रसोई अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से सुद्धोवाला में बनाई गई हैं जिसमें 15500 छात्र छात्राओं को मिड डे मील भोजन परोसा जाएगा। इस रसोई से अगस्त माह के पहले सप्ताह में देहरादून और उसके आसपास के 120 सरकारी विद्यालयों के 15500छात्र छात्राओं को पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह रसोई सुद्धोवाला में 2 एकड़ की भूमि पर 10 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाई गई हैं और आज इसका विधिवत आरंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उद्घाटन करने के बाद हो गया है।

Advertisements

Recent Posts