मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे मुख्यमंत्री धामी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाग लेंगे| बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को विधायक मंडल दल का नेता चुना है|

Advertisements


आज यादव भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे|
बता दें, मुख्यमंत्री धामी सबसे पहले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे| इसके बाद करीब 1:30 बजे वह छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे| छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना है| साय अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे|


मुख्यमंत्री ने यादव और साय को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं|