इस बार चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है| जहां कोविड-19 महामारी के बाद पिछले साल पूरे यात्रा कल में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहब में पहली बार 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन करने का रिकॉर्ड बनाया था| वही इस बार यात्रा संपन्न होने से डेढ़ माह पहले तीर्थ यात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं|
दरअसल, मानसून विदा होने के बाद अक्टूबर में चारधाम यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है| चारों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उबड रही है| एक दिन में चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40,000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है|
बता दें 2020 और 2021 में कोविड-19 के कारण चारधाम यात्रा बाधित रही| संक्रमण कब होने पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ यात्रा संचालक हुआ| 2020 में 3.23 लाख तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि 2021 में 5.30 लाख तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे| 2022 में एक बार फिर चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई| जिसमें पूरे यात्रा कल के दौरान 46.29 लाख यात्रियों ने दर्शन करके रिकॉर्ड बनाया| इस रिकार्ड को अब 2023 में तोड़ दिया गया है| अब तक इस साल 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि अभी भी यात्रा का डेढ़ माह बचा हुआ है|